फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गैंगस्टर के मामले में एक को पांच साल की सजा

गैंगस्टर के मामले में एक को पांच साल की सजा

Fri, 10 May 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर के मामले में एक को पांच साल की सजा
बदायूं। करीब 12 साल पहले गैंगस्टर के मामले में स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट देवराज प्रसाद सिंह ने एक व्यक्ति को मुजरिम करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है, साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन

थाना उघैती में तैनात रहे एसओ उदयवीर सिंह ने 31 जुलाई 2007 को रिपोर्ट लिखवाई थी कि गश्त के दौरान जब वह खंडुआ पहुंचे तो जानकारी मिली कि गांव के ही महावीर पुत्र मुकुद्दी ने अपना एक गिरोह बना लिया है और उसके साथ गांव का पप्पू भी है। अक्सर आसपास के क्षेत्र में लूट व डकैती की वारदातें करते हैं। इससे जनता में भय व्याप्त है। उनके खिलाफ क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति गवाही देने का साहस नहीं करता है। आरोपी महावीर और पप्पू ने गांव के ही प्रमोद पुत्र रामबाबू शर्मा पर जानलेवा हमला किया था, साथ ही वे प्रमोद को धमकाते थे कि वह उनके खिलाफ गवाही न दे। इस पर एसओ ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। पप्पू की पत्रावली न्यायालय के आदेशानुसार अलग कर दी गई। स्पेशल जज देवराज प्रसाद सिंह ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद महावीर को मुजरिम करार देते हुए पांच साल की कड़ी कैद सहित 10 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा बढ़ाने का भी आदेश सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed