फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत

आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत

Sun, 17 Mar 2019 11:07 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात रामपुर मार्ग पर आलू से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें दबकर ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई, जबकि उसका चालक बाल-बाल बच गया। आलू रामपुर जिले के शाहाबाद से ओरछी चौराहे पर स्थित कोल्ड स्टोर लाया जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

रामपुर जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रवानी पट्टी निवासी राकेश (35) पुत्र जीवनराम शनिवार देर रात अपने ट्रैक्टर ट्रॉली पर आलू लादकर ओरछी चौराहे पर स्थित कोल्ड स्टोर आ रहा था। राकेश को अपने आलू कोल्ड स्टोर में डालने थे। ट्रैक्टर ट्रॉली उसके गांव का ही युवक देवेश चला रहा था, जबकि राकेश स्वयं ट्राली के ऊपर बैठा था। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली रामपुर बॉर्डर से निकलकर सीकरी गांव के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय ट्राली असंतुलित होकर खंदी में पलट गई। आलू की बोरियों के साथ राकेश भी नीचे आ गिरा और ट्रॉली समेत आलू की बोरियों से दब गया। उसी दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आलू की बोरियां हटाकर युवक को निकाला गया। पुलिस युवक को अस्पताल ले जा रही थी कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस हादसे में देवेंद्र बाल-बाल बच गया। उसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों के हवाले कर दिया। राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed