फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

Sat, 09 Mar 2019 07:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सेवानगला में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव छोटे भाई के आंगन में पड़ा मिला। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस आत्महत्या मान रही है। देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक रमेश (37) पुत्र नंदलाल रोज की तरह शुक्रवार शाम गांव के बाहरी साइड में बने घेर में सोने गया था, जबकि उसके पिता और दो छोटे भाई शाहजहांपुर जिले में ग्राम बिरिया मकरंदपुर दावत खाने गए थे। रात करीब दो बजे परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी कि किसी ने रमेश की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रमेश का शव छोटे भाई के आंगन में पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे युवक की गोली लगने से मौत हुई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। किसी ने कोई व्यक्ति भागते नहीं देखा और न ही मौके पर तमंचा बरामद हुआ। परिवार वालों ने बताया कि युवक तांगा चलाता था। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-------------------------
शुक्रवार रात युवक का परिवार के किसी सदस्य से विवाद हुआ था। उसके बाद युवक ने गोली मारकर जान दे दी। अगर परिवार वाले हत्या बता रहे हैं तो वह तहरीर दें, हम उनके हिसाब से भी जांच कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, एसओ, उसावां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed