{"_id":"5c470f2cbdec224cb044d6b0","slug":"121548160812-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार दोपहर कादरचौक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने बदमाश के पैर पर मरहम पट्टी कराई। डॉक्टरों से राय ली और उसे जेल भेज दिया। अब उसका इलाज जेल अस्पताल में होगा।
25 हजार का इनामी बदमाश कल्लू यादव सोमवार दोपहर कादरचौक इलाके की कटरी में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। उसके पैर में गोली लगी थी, जिससे वह भागते समय लड़खड़ाता हुआ गिर गया था। इस मुठभेड़ में दो सिपाही और कादरचौक एसओ हरिभान सिंह राठौड़ भी चोटिल हुए थे। सोमवार दोपहर के बाद से बदमाश का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार देर शाम उसके पैर का एक्स-रे कराया गया, जिससे पता चला कि गोली पैर की खाल से रगड़ते हुए बाहर निकल गई। उसके बाद पैर पर मरहम पट्टी कराई गई। रात भर आरोपी अस्पताल में भर्ती रहा। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसका चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इधर, कादरचौक पुलिस ने कल्लू यादव के खिलाफ मुठभेड़ के संबंध में सोमवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की। उस पर हत्या के प्रयास का केस लगा है।