फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नलकूप पर सो रहे वृद्घ को बदमाश ने गोली मारी

नलकूप पर सो रहे वृद्घ को बदमाश ने गोली मारी

Tue, 08 Jan 2019 07:25 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 08 Jan 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
नलकूप पर सो रहे वृद्घ को बदमाश ने गोली मारी
नलकूप पर सो रहे
विज्ञापन

वृद्ध को गोली मारी
बदायूं। सोमवार रात शहर के नजदीक गांव में नलकूप पर सो रहे एक वृद्ध को बदमाश ने गोली मार दी। गोली उसके हाथ को चीरती हुुई पार निकल गई। इस दौरान फायर की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने हल्ला कर दिया, जिससे बदमाश फरार हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया मेहंदी निवासी 60 वर्षीय सुरेश सोमवार रात गांव से कुछ दूर बने अपने नलकूप पर सो रहे थे। सुरेश के मुताबिक रात करीब 12 बजे मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम परसुरा निवासी कल्लू यादव वहां आया और उसने चारपाई से उठाकर उसे गोली मार दी, जो उसके सीधे हाथ में लगकर पार निकल गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया, जिससे कल्लू मौके से फरार हो गया। कुछ देर में कई लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल सुरेश को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घायल के बेटे अवधेश की ओर से कल्लू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कल्लू यादव पर 25 हजार का इनाम है।
विज्ञापन

------------------
वृद्ध के बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैसे मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed