फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उसहैत पुलिस पर हमला कर जुआरी छुड़ाए

उसहैत पुलिस पर हमला कर जुआरी छुड़ाए

Sun, 02 Dec 2018 06:31 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
उसहैत पुलिस पर हमला कर जुआरी छुड़ाए
उसहैत पुलिस पर हमला कर जुआरी छुड़ाए
विज्ञापन

उसहैत (बदायूं)। शनिवार रात जुआरियों को पकड़ने के दौरान कई लोगों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और मौके से पकड़े गए छह जुआरियों को छुड़ा ले गए। कुछ पुलिस कर्मियों के गुम चोटें आई हैं। पुलिस ने जुआरियों को छुड़ाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने ददो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
एफआईआर के मुताबिक यह मामला पूर्व नगर चेयरमैन गौरव कुमार उर्फ गोल्डी के मकान के बराबर का है। उसहैत एसओ राजीव कुमार को शनिवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि उनके घर के बराबर में खाली पड़े एक प्लाट में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं। इस पर एसओ ने तुरंत टीम तैयार की और मौके पर जाकर चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस ने मौके से छह जुआरियों को दबोच लिया। जबकि दो जुआरी भागने में सफल रहे। पकड़े गए जुआरियों में नीटू से 840 रुपये, टिंकू से 780 रुपये, उसके भाई राजू से 930 रुपये, रामू से 650 रुपये बरामद किए। बाकी दो आरोपियों विट्टू और दादा से मोबाइल मिले। पुलिस की माने तो आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाया जा रहा था कि तभी करीब 25-30 लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस दल पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों की संख्या ज्यादा थी। इससे हमलावर सभी जुआरियों को छुड़ाने में कामयाब रहे। बाद में पुलिस से गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने रविवार सुबह चांद मियां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो चांद मियां शनिवार रात जुआरियों को छुड़ाने वालों में शामिल था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बाकी आरोपी अपने-अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने छह जुआरियों के अलावा एक और एफआईआर दर्ज की है, जिसमें जुआरियों को छुड़ाने वाले नौ नामजदों समेत करीब 25-30 अज्ञात लोगों का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनके खिलाफ दर्ज हुईं हैं दो एफआईआर
उसहैत। थाना पुलिस ने पहली एफआईआर में नीटू, उसके भाई बिट्टू, टिंकू, उसके भाई राजू, दादा, रामू आदि के नाम शामिल शामिल किए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश द्यूत अधिनियम 1867 के तहत धारा 13 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि पुलिस टीम पर हमला करने वालों में दादा, राजू, टिंकू, नीटू और बिट्टू, पिंटू, चांद मियां और अशरफ के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वर्जन---
यह मामला शनिवार रात करीब आठ बजे का है। हमने छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। इस पर करीब 25-30 लोगों ने लाठी-डंडे लेकर हमला बोल दिया और सभी पकड़े गए लोगों को छुड़ा ले गए। कुछ पुलिस कर्मियों के गुम चोटें आई हैं। जुआरियों को छुड़ाने वाला एक पकड़ा गया है। बाकी को तलाश कर रहे हैं।
-राजीव कुमार, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed