फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दरोगा ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा

दरोगा ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा

Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दरोगा ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा
दरोगा ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने पहुंचा मामला, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर केे आवास विकास मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक दरोगा ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा। इससे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगर महिला को बचाने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास मोहल्ले में किराए पर रहा दरोगा जिले के एक थाने में तैनात है। शुक्रवार देर शाम वह घर लौटा। उसके बाद पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर बौखलाया दरोगा पत्नी को पीटने लगा। महिला खुद को बचाने के लिए घर से बाहर भागी, लेकिन दरोगा ने पीछा करके सड़क पर ही गिरा लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परंतु कोई व्यक्ति महिला को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। किसी ने तुरंत सिविल लाइंस थाना पुलिस को फोन कर दिया, जिस पर पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों को थाने ले गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों में समझौते की बात चल रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामला पति-पत्नी का है। इससे पुलिस उनके आधार पर ही कार्रवाई करेगी। दोनों आपस में समझौते की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed