फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बालिका गैंगरेप के दोनों आरोपी बंदी

बालिका गैंगरेप के दोनों आरोपी बंदी

Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
बालिका गैंगरेप के दोनों आरोपी बंदी
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका को हवस का शिकार बनाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोपहर के समय दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। उसके बाद एक आरोपी जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने 21 अगस्त की दोपहर 12 वर्षीय बालिका को चारा काटते समय दबोच लिया था। उसके बाद उसे जबरदस्ती पकड़ कर ट्यूबवेल की कोठरी में ले गए और दोनों ने दुष्कर्म किया। बाद में बालिका को रोते-बिलखते हुए छोड़कर मौके से फरार हो गए। घास लेकर घर पहुंची बालिका ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो वह आपबीती सुनकर सन्न रह गए। परिवार वाले दो दिन तक कार्रवाई कराने को तरसते रहे परंतु मोहल्ले के लोग और आरोपी के परिवार वाले फैसला करने का दबाव बनाते रहे। आखिरकार परिवार वाले शुक्रवार सुबह थाने पहुंचे, तो पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी सत्यवीर और एक 15 वर्षीय आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह नाबालिग आरोपी को उसके मकान से और सत्यवीर को नरैनी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। नाबालिग को बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है। जबकि आरोपी सत्यवीर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed