फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घोंचा रोड किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

घोंचा रोड किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Sat, 18 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
घोंचा रोड किनारे मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
घोंचा रोड किनारे मिला
विज्ञापन

शव, हत्या की आशंका
सुबह निकल आया था घर से, झुलसा हुआ मिला शरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घोंचा रोड किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति सुबह घर से निकल आया था। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। उसका शरीर झुलसा हुआ मिला है। इससे परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

करीब 50 वर्षीय महेंद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहरखां सराय निवासी था। घर से कुछ दूरी पर उसकी कपड़ों पर प्रेस की दुकान है। परिवार वालों के मुताबिक महेंद्र शनिवार सुबह घर से निकल गया था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, दोपहर के समय सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घोंचा गांव को जाने वाले मार्ग पर पोस्टमार्टम हाउस के पीछे सड़क पर उसकी लाश मिली। कुछ लोग उधर से निकल रहे थे। उन्होंने लाश देखकर यूपी 100 को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस महेंद्र को उठा कर जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही यह बताया कि महेंद्र की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। पुलिस ने जैसे-तैसे महेंद्र के परिवार वालों का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार वाले रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों ने महेंद्र का शरीर देखा तो सीना और हाथ-पैर झुलसे हुए निकले। इस पर परिवार वालों ने महेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है परंतु परिवार वालों के मुताबिक कोई उसे बुलाकर ले गया और हत्या कर दी। थाना पुलिस ने परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed