फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पंद्रह साल पहले छोड़कर गई पत्नी फिर आ धमकी घर

पंद्रह साल पहले छोड़कर गई पत्नी फिर आ धमकी घर

Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह साल पहले छोड़कर गई पत्नी फिर आ धमकी घर
पंद्रह साल पहले छोड़कर गई पत्नी फिर आ धमकी घर
विज्ञापन

पति और दूसरी पत्नी को पीटकर घर से किया बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। पहली पत्नी के पंद्रह साल पहले छोड़कर चले जाने के बाद पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो वह फिर से घर पर आ धमकी। उसने पति और दूसरी पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया है।

नगर के मोहल्ला अरेला निवासी अमीनउद्दीन ने 25 साल पहले झारखंड की एक महिला से शादी की थी। वह 10 साल तक अमीनउद्दीन के साथ रही। 15 साल पहले वह अमीनउद्दीन को बिना बताए छोड़कर चली गई। वह उसका काफी दिनों तक इंतजार भी करता रहा। अमीनउद्दीन दिल्ली में काम करता वहीं पर झारखंड की महिला काम करती। उससे उन्होंने दूसरा निकाह कर लिया। वह उसे लेकर दातागंज आ गए। जब इसकी जानकारी पहली पत्नी को हुई तो वह बीते दिन यहां आ गई। वह जबरन घर में घुस गई और पति के साथ ही दूसरी पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। अमीनउद्दीन और उनकी दूसरी पत्नी घर के बाहर हैं, जबकि पहली अपने बच्चे के संग घर में हैं।
विज्ञापन

अमीनउद्दीन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी,लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed