{"_id":"5b095acf4f1c1b9b6e8b4aa5","slug":"121527339727-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही सस्पेंड
Updated Sat, 26 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने के आरोप
में सिपाही निलंबित
सिपाही और होमगार्ड का वीडियो हुआ था वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही करना सिपाही को महंगा पड़ गया। एसएसपी अशोक कुमार ने वायरल वीडियो को आधार मानते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। वहीं होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है।
शुक्रवार दोपहर वायरल हुए वीडियो में होमगार्ड, सिपाही का पूरा साथ देते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में सिविल लाइंस थाने की चीता मोबाइल नौ भी दिखाई गई है। वीडियो रिकार्ड होने के दौरान चीता मोबाइल जवाहरपुरी पुलिस चौकी परिसर में खड़ी थी। चीता मोबाइल पर बैठा सिपाही रविंद्र बताया गया है। वह वाहन चालक को गाड़ी सीज करने की धमकी दे रहा है। जबकि वाहन चालक छोड़ने की मिन्नतें कर रहा है। तभी सिपाही का इशारा पाकर होमगार्ड वाहन चालक को साइड में ले जाता है और रुपये लेकर वाहन के कागजात दे देता है। देर शाम तक इस वीडियो ने पूरे पुलिस विभाग में खलबली मचा दी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। देर शाम इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेश सिंह ने वीडियो के आधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी। शनिवार सुबह एसएसपी अशोक कुमार ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।