फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   thief burgled five houses in basoma

बसोमा के पांच घरों से जेवरात समेत ढाई लाख रुपये की चोरी

Sat, 27 Jan 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 27 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
thief burgled five houses in basoma
house burgled
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में चोरों ने शुक्रवार रात एक-एक करके पांच घरों को खंगाल लिया। किसी में ताले तोड़कर कहीं दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के लॉक भी तोड़ डाले। जो भी चोरों के हाथ लगा, वही समेट ले गए। सबसे ज्यादा नुकसान पिन्ने को हुआ, उसका घर बंद था। शनिवार तड़के जाग होने पर शोर मचा तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहकीकात की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताते हुए कोटेदार की ओर से कोतवाली में संयुक्त तहरीर भी सौंप दी गई है। 
विज्ञापन

पांचों घरों में चोरी की घटनाएं शुक्रवार रात एक बजे के बाद की बताई गई हैं। बसोमा गांव में शनिवार सुबह आबिद के परिवार वाले जागे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। चोर उसके घर से घरेलू सामान समेत अलमारी से करीब 20 हजार रुपये निकाल ले गए। चंदू मंसूरी और मुखत्यार के घरों से भी करीब 50 हजार की चोरी हुई। चोरों ने पड़ोस के फखरुद्दीन की आटा-चक्की से तीन हजार रुपये और कपड़े निकाल लिए। इसकी भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों का जमघट लग गया। गृहस्वामियों समेत ग्रामीणों ने गलियारे में इकट्ठे होकर खोजबीन शुरू की तो उन्हें पिन्ने के मकान के दरवाजे का ताला टूटा नजर आया। पिन्ने समेत उसके घरवाले तीन दिन पहले दिल्ली गए थे। सबसे ज्यादा नुकसान ही पिन्ने के घर में हुआ है।

विज्ञापन
पड़ोसियों ने कॉल कर पिन्ने और उसके परिवार वालों को घटना के बारे में बताया तो वे दोपहर बाद गांव लौट आया। पिन्ने के घर के दोनों कमरों में अलमारियों के लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और तांबे-पीतल के बर्तन भी चोर समेट ले गए हैं। जेवरात के खाली डिब्बे कमरे में पड़े मिले। आबिद की माने तो पांचों घरों से करीब ढाई लाख रुपये का माल गया है। शनिवार सुबह एसआई राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी के शिकार ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने बसोमा के आसपास इलाके में भी घटना को लेकर तहकीकात की। एक ही रात में पांच घरों में चोरी के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed