{"_id":"59579e0b4f1c1b59448b4718","slug":"121498914315-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Updated Sat, 01 Jul 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नसरौल गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मायके वाले शव को अपने साथ ले गए। फिलहाल उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।
इस्लामनगर के गांव चंदोई निवासी धर्मपाल ने अपनी बेटी ज्ञानदेवी की शादी करीब 10 साल पहले नसरौल निवासी कुंवरपाल के साथ की थी। शनिवार को ज्ञानदेवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। ज्ञानदेवी के पिता ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव अपने साथ ले गए। चंदोई गांव में ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तक मृतका के मायके की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।