फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बोलेरो की टक्कर से मां-बेटे की मौत, रिश्तेदार घायल

बोलेरो की टक्कर से मां-बेटे की मौत, रिश्तेदार घायल

Wed, 15 May 2019 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से मां-बेटे की मौत, रिश्तेदार घायल
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामगंज के पास बुधवार दोपहर एक बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों लोग बाइक से शादी के लिए कपड़े लेने बदायूं आ रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के ग्राम बाराकलां निवासी रामबेटी (55) पत्नी रामगोपाल अपने बेटे दीपक (25) और दामाद बॉबी (22) पुत्र शिवकुमार निवासी सराय हकीम, अलीगढ़ के साथ बाइक पर शादी के कपड़े लेने बदायूं आ रही थीं। रामबेटी के बेटे अर्जुन की 17 मई को शादी होनी है। शादी की तैयारियों में जुटे मां-बेटे जरूरी सामान और कपड़े खरीदने के लिए बुधवार को घर से निकले थे। दोपहर लगभग तीन बजे उनकी बाइक अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामगंज के पास पहुंची थी कि उसी समय सामने से आई बोलेरो ने तीनों लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी और मां-बेटे को कुचलते हुए आगे निकल गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों लोगों को घायल समझते हुए जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने रामबेटी और उनके बेटे दीपक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। काफी देर तक उनकी शिनाख्त नहीं हुई। बाद में गाड़ी नंबर के आधार और बॉबी के होश में आने पर मां-बेटे की शिनाख्त हुई। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। परिवार के अधिकतर लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed