फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

Tue, 07 May 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
उझानी (बदायूं)। पिपरौल निवासी शंकरलाल अपने बेटे की अंत्येष्टि कर घर पहुंच भी नहीं पाया था कि रास्ते में बाइक सवार उसके भाई को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्घ को लेकर परिजन पहले बदायूं अस्पताल और फिर बरेली ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घर में 24 घंटे के अंदर दो लाशें उठने से कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी शंकर लाल शर्मा का परिवार सदमे में है। रविवार सुबह शंकर लाल शर्मा के बेटे अभिषेक (15) का शव गंगा में मिला था। अभिषेक पशुओं को गंगा में पानी पिलाते समय गांव के समीप ही डूब गया था। घरवालों ने रविवार देर शाम ही कछला घाट पर अभिषेक का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौटते में बरेली-मथुरा हाईवे पर बाइक सवार सुरेश शर्मा (70) को बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव छतुइया के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में सुरेश को बरेली रेफर कर दिया गया था। सोमवार शाम को सुरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सुरेश गंगा में डूबे अभिषेक के ताऊ थे। उनका नगर में भी मकान है। देर रात सुरेश का शव यहां पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पहले बेटे और फिर बड़े भाई की मौत से शंकर लाल सदमे में है। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed