{"_id":"5c743f98bdec2275c5124a91","slug":"11551122328-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के मामा ने तमंचे से दागीं गोलियां, दो बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे के मामा ने तमंचे से दागीं गोलियां, दो बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। दूल्हे का सेहरा बंधने के दौरान मामा ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे दो बच्चे घायल हो गए। उनमें से एक को बरेली रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी मामा और दूल्हा समेत कई रिश्तेदार गांव से फरार हो गए। इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
सोमवार को अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगला निवासी हफीजुल खान पुत्र दबीरुल खान की शादी थी। दोपहर के समय हफीजुल की बरात जाने की तैयारियां चल रहीं थीं। दूल्हा हफीजुल को सेहरा बांधने की रस्म अदायगी चल रही थी। दर्जनों रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग, बच्चे, महिलाएं सेहरा बंधने के दौरान मौजूद थे। आरोप है कि उसी समय दूल्हे के रिश्ते का मामा तमंचा लेकर आ गया और उसने पंडाल में फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली गोली पंडाल में मौजूद अब्दुल रहमान (10) पुत्र मुजम्मिल खान के पेट में जा लगी और पार निकल गई। इससे अब्दुल वहीं गिर गया। जब तक लोग समझ पाते, तब तक आरोपी ने दूसरी गोली और चला दी, जो पड़ोसी फैजान खान (9) पुत्र मुन्ने खान के पैर में लग गई। उसके बाद पंडाल में अफरातफरी मच गई। हर्ष फायरिंग करने वाला तुरंत मौके से फरार हो गया। सूचना पर दोनों बच्चों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से अब्दुल रहमान को बरेली रेफर कर दिया गया, जबकि फैजान खान को जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।
इधर, दोनों बच्चों को गोली लगने के बाद बगैर बरात चढ़ाए दूल्हे का निकाह करा दिया गया। उसके बाद दूल्हा और उसके रिश्तेदार भी गांव से भाग गए। सूचना मिलते ही ककराला चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को दूल्हे और आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। देर रात तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
-------------------------
हर्ष फायरिंग में दो बच्चों को गोली लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
- कृष्ण गोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर अलापुर