फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तीन करोड़ के खाद घोटाले में और भी अधिकारी शामिल !

तीन करोड़ के खाद घोटाले में और भी अधिकारी शामिल !

Fri, 01 Feb 2019 05:34 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ के खाद घोटाले में और भी अधिकारी शामिल !
बदायूं। तीन करोड़ के खाद घोटाले की जांच में नया मोड़ आ सकता है। जांच कर रही एसआईटी को कुछ नए तथ्य मिले हैं। माना जा रहा है कि इस घोटाले में कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। उनके सहयोग से ही गोदामों से तीन करोड़ की खाद गायब हुई थी। हालांकि अभी एसआईटी ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। अनुमान है कि जल्द ही कुछ और लोग भी पुलिस कार्रवाई के लपेटे में आ सकते हैं।
विज्ञापन

इस घोटाले के संबंध में करीब एक माह पूर्व सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पीसीएफ के जिला प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने गोदाम प्रभारी जगतपाल, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी के नाम नहीं खोले गए थे। सिर्फ उनके पदनाम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के लिए एसएसपी अशोक कुमार ने खासतौर पर एसआईटी का गठन किया था। इस मामले की मॉनीटरिंग एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले की जांच कर रही एसआईटी कब्जे में लिए गए सारे अभिलेखों की जांच कर चुकी है। तमाम प्रयासों के बावजूद वह अभिलेख नहीं मिले, जिससे पता चलता कि खाद कहां गायब हुई।
विज्ञापन

इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने सिर्फ गोदाम प्रभारी, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी को दोषी माना है। जबकि एसआईटी की जांच में कुछ अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के घोटाले में संलिप्त होने के संकेत मिले हैं। इस संबंध में एसआईटी को कुछ तथ्य भी मिले हैं। जिनकी जांच करने में वह जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed