{"_id":"5be6f8bbbdec2232cd69b65c","slug":"11541863611-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची को अगवाकर गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची को अगवाकर गला घोंटकर मार डाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
चार साल की बच्ची को अगवाकर गला घोंटकर मार डाला
चार दिन बाद अर्धनग्न लाश बाजरे के खेत में मिली, दुष्कर्म की आशंका
बिल्सी इलाके में ननिहाल आई थी संभल की रहने वाली बच्ची
छह नवंबर को घर के बाहर खेलने के दौरान हुई थी लापता अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी (बदायूं)। दरिंदों ने चार साल की बच्ची को अगवा करने के बाद गला घोंटकर मार डाला। चार दिन बाद शनिवार शाम बच्ची की अर्धनग्न लाश बाजरे के खेत में पड़ी मिली। बच्ची संभल की रहने वाली थी, जो मां के साथ बिल्सी इलाके में ननिहाल आई थी। छह नवंबर को घर के बाहर खेलते समय बच्ची को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
करीब चार वर्षीय बच्ची संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पांच नवंबर को मां और छोटे भाई के साथ बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आई थी। अगले दिन छह नवंबर की दोपहर बच्ची ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। तभी से परिवार वाले बच्ची को तलाश रहे थे। कुछ पता न लगने पर मामा की ओर से बिल्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसे शुक्रवार को अपहरण की धारा 363 में तरमीम कर दिया गया था।
उधर, परिवार वाले लगातार बच्ची को तलाश रहे थे। शनिवार शाम कुछ लोगों को एक खेत में खड़ी बाजरे की फसल के अंदर से बदबू आती महसूस हुई। इसका पता लगने पर शाम करीब साढ़े चार बजे परिवार वालों ने बाजरे के जाकर देखा तो बच्ची की अर्र्द्धनग्न हालत में लाश पड़ी मिली। हत्यारों ने बच्ची की सलवार उतारकर गले में कसकर बांध दी थी। लाश सड़ चुकी थी, जिससे अनुमान है कि बच्ची की हत्या अपहरण के दिन ही कर दी गई थी। परिवार वालों का कहना है कि शव और मौके के हालात देखकर लगता है कि दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को गला घोंटकर मारा होगा।
विज्ञापन
वर्जन--
बच्ची रिश्तेदारी में आई हुई थी, जो छह नवंबर को अचानक लापता हो गई थी। उसकी लाश जिस स्थिति में मिली है, उससे हत्या ही माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
000000000
फोटो-13
...तो गांव में छिपा है बच्ची का हत्यारा!
बच्ची के दिनदहाड़े अपहरण पर उठ रहे सवाल, किसी अपने का हाथ होने के अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। चार साल की जिस बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई, उसे ले जाने वाला कोई बाहर से नहीं आया होगा। गांव वाले अनुमान लगा रहे हैं कि वह गांव में ही है। जिस समय बच्ची दिनदहाड़े घर के बाहर से लापता हुई थी। उस समय गांव में चहल-पहल भी थी। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति उसे ले गया। पुलिस और परिवार वालों के लिए यह कहना मुश्किल है। बच्ची को किसी बहाने से ही ले जाया गया हो और उसके बाद बाजरे के खेत में उसकी हत्या कर दी गई।
बिल्सी थाना क्षेत्र में बच्ची का शव जिस स्थिति में पड़ा मिला, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या छह नवंबर की शाम या रात में कर दी गई। बच्ची को लापता हुए पूरे चार दिन गुजर चुके थे। इससे उसका चेहरा भी पूरी तरह से काला पड़ गया था। उसकी आंखें तक बाहर आ गई थीं। उसके गले में कसी गई सलवार पुलिस ने बड़ी मुश्किल से खोली। ऐसा लग रहा था कि खूब ताकत लगाकर उसका गला कसा गया हो। अपराधी को डर था कि बच्ची उसकी पोल खोल देगी। शायद बच्ची ने उसे पहचान लिया इस कारण उसने हत्या कर दी।
अब सवाल उठता है कि आखिर घर के बाहर खेल रही बच्ची को कौन ले गया। इस पर पुलिस और परिवार वालों का अनुमान है बच्ची को ले जाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं हो सकता। उसे गांव का कोई व्यक्ति अपने साथ बहाने से ले गया। चूंकि बच्ची ननिहाल में आई थी। ऐसे में हत्या की वजह कोई रंजिश नहीं हो सकती। इसकी वजह कुछ दूसरा था। फिलहाल बच्ची का हत्यारा कौन है, पुलिस उसकी जांच पड़ताल में जुटी है।
----
कपड़ों के आधार पर हुई बच्ची की शिनाख्त
लाश जिस स्थिति में बरामद हुई, उस दौरान उसका चेहरा पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। परिवार वाले और पुलिस बच्ची के शव को खोजती हुई बाजरे के खेत में पहुंची थी। बच्ची जो कपड़े पहनकर अपने घर से आई थी। लापता होने के दौरान वही पहने थी। उन्हीं कपड़ों के आधार पर परिवार वालों ने शव की पहचान की।
-----
मुजरिया-सहसवान इलाका भी खंगाले
बच्ची जब लापता हुई थी, उसी दिन से बिल्सी पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी थी। उस गांव का हर कोना खंगाल डाला था। आस-पास के गांवों तक में बच्ची को खोजा गया था। पुलिस ने परिवार वालों के साथ मुजरिया और सहसवान इलाके तक में बच्ची को तलाश किया था।