{"_id":"5a1acac34f1c1b156b8b8685","slug":"11511705283-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ का रास्ता ब्लॉक कर डटी रही पीएसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूथ का रास्ता ब्लॉक कर डटी रही पीएसी
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सामान्य श्रेणी के साहू धर्मशाला बूथ को हल्के में लेने की गलती इस बार पुलिस प्रशासन ने कतई नहीं की। अधिकारियों ने बूथ पर ऐसा पहरा बैठाया कि वोटरों के अलावा कोई झांक न सका। नतीजा सुखद रहा और बिना किसी झंझट के शानदार पोलिंग हो गई। मतदान निपटने के बाद ही अधिकारी मौके से हटे।
बुधवार को प्रथम चरण के मतदान में साहू धर्मशाला के बूथ संख्या 72 पर शाम साढ़े चार बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने पोलिंग पार्टी को पीटकर मतपत्र फाड़ दिए थे। कुछ मतपत्र भीड़ अपने साथ ले गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब पुलिस वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर इनकी पहचान करने में जुटी है। वहीं, इसी सिलसिले में रविवार को पुनर्मतदान कराया गया। दूध का जला छाछ फूंक-फूंककर पीता है, कहावत की तर्ज पर पुलिस-प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के चौकस बंदोबस्त किए थे। पिछली बार इसे सामान्य केंद्र मानते हुए यहां केवल सिविल पुलिस लगाई गई थी। इस बार पीएसी के हाथ में बाहरी मोर्चा दिया गया। इधर गोपी चौक तो दूसरी ओर मथुरिया द्वार पर बैरियर लगाया गया। इस रास्ते को सामान्य जनता के लिए बंद कर दिया गया। आम लोग और वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया। इस रास्ते पर केवल संबंधित बूथ के वोटरों को ही जाने की अनुमति थी। वह भी अपना आईडी कार्ड या वोटर पर्ची दिखाकर ही अंदर जा पा रहे थे। बूथ के बाहर सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव मतदान के अंतिम समय तक डटे रहे। ककराला चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार को उनके बेहतर काम के चलते खासतौर पर बुलाकर बूथ की सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था। डीएम-एसएसपी, एडीएम वित्त और एसपी सिटी बार-बार इस बूथ पर मूवमेंट कर रहे थे। अधिकारियों ने पोलिंग स्टाफ और वोटरों से बातचीत करके भी जानकारी ली कि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है। शाम ढले जब पोलिंग खत्म हुआ तो सुरक्षा दस्ते ने राहत की सांस ली।
सदस्य पद प्रत्याशी के पति को कोतवाली में बैठाया
साहू धर्मशाला में पोलिंग के दौरान दोपहर के वक्त लालपुल क्षेत्र से सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी के पति अर्जुन प्रजापति को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाल अजय यादव और एसआई सत्य सिंह उन्हें कोतवाली ले गए। वहां मतदान के अंतिम समय तक बैठाए रखा गया और शाम को छोड़ गया। कोतवाल ने बताया कि अर्जुन अपनी पत्नी के एजेंट के तौर पर बूथ के पास मौजूद थे। वह बार-बार मतदाताओं को बहकाने का प्रयास कर रहा था। इससे बूथ की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी। बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने इस बारे में कई बार अर्जुन को चेताया पर वह नहीं माना। इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।