फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   निर्दलीय प्रत्याशी को बैठाया तो घेर ली कोतवाली

निर्दलीय प्रत्याशी को बैठाया तो घेर ली कोतवाली

Thu, 23 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी को बैठाया तो घेर ली कोतवाली
कोतवाली घेरे मह‌िलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। इस्लामियां इंटर कॉलेज में पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी को कोतवाली में बैठाया तो उसके परिवार की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने विपक्षी प्रत्याशी और पुलिस पर सेटिंग करके गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया। कोतवाल ने इन्हें हटाकर रास्ता खुलवाया। प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे कोतवाली का गेट घेरकर करीब बीस महिलाओं ने रास्ता जाम कर दिया। महिलाएं पुलिस प्रशासन पर तीखे आरोप लगा रहीं थीं। शकुंतला नाम की महिला ने बताया कि उनके भाई गिरीश वार्ड छह से सदस्य पद के उम्मीदवार हैं। उनका चुनाव चिह्न सूरज है। आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य पद के प्रत्याशी इस्लामियां इंटर कॉलेज के बूथ पर फर्जी मतदान करा रहे थे। उनके भाई ने इसकी शिकायत पुलिस से फोन पर की। पुलिस गई तो भाजपा प्रत्याशी पर कार्रवाई के बजाय उनके भाई को उठा लाई। हंगामा देखकर महिला दरोगा और सिपाही कोतवाली से बाहर आईं और महिलाओं को हटाकर रास्ता खुलवाने की कोशिश की पर वे न मानीं। उनका कहना था कि गिरीश को तत्काल छोड़कर दूसरे प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। करीब घंटा भर हंगामा रहा। कभी महिलाएं शांत हो जातीं तो कभी जोर से नारे लगाने लगतीं। बाद में मौके पर आए कोतवाल अजय यादव ने सख्ती से इन्हें हटाया। कहा कि रास्ता खाली नहीं किया तो उनके खिलाफ भी मुकदमा लिख देंगे। साथ ही चुनाव खत्म होने के बाद गिरीश की जमानत का आश्वासन दिया। इस पर महिलाएं मान गईं। बाद में गिरीश को छोड़ दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की ओर से गिरीश के खिलाफ बूथ पर हंगामे की तहरीर दी गई थी। इसी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज उसे बैठा लिया। उसे जमानत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed