फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नजीब को तलाशने में अंधेरे में तीर मार रही पुलिस

नजीब को तलाशने में अंधेरे में तीर मार रही पुलिस

Wed, 11 Oct 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
नजीब को तलाशने में अंधेरे में तीर मार रही पुलिस
नजीब की मां। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। जेएनयू के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के लगभग एक साल बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी है। मंगलवार को नजीब की मां फात्मा नफीस बदायूं पहुंचीं और दिल्ली पुलिस के साथ सीबीआई पर निशाना साधा। कहा कि नजीब को तलाशने के लिए अंधेरे में तीर मार कर पुलिस खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के वैध टोला का रहने वाला नजीब अहमद दिल्ली के जेएनयू से एमएससी कर रहा था। 15 अक्तूबर 2016 से वह लापता है। मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में नजीब अहमद की मां फात्मा नफीस ने बताया कि बेटे नजीब अहमद के साथ मारपीट करने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। हमलावर प्रभावशाली हैं इसलिए सारे सबूत मिलने के बाद भी आज तक दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसी तरह यह मामला मई 2017 से सीबाआई के पास है। फात्मा नफीस ने सीबीआई की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की तरह सीबीआई की टीम सिर्फ खानापूर्ति कर उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई हेडक्वार्टर जाएंगी 15 अक्तूबर को दिल्ली में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

फात्मा नफीस के साथ एसआईओ के पूर्व अध्यक्ष मशीह अंसारी, राष्ट्रीय सचिव नवाब, प्रदेश अध्यक्ष एहसान बदायूं पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed