{"_id":"59dcdddd4f1c1b60678b5051","slug":"11507646941-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से गैंगरेप में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बाकी दोनों नामजद फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, मगर हाथ नहीं लगे।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा तीन अक्तूबर को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी कि रास्ते में तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया। बाद में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते दिन पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
दरोगा राजेश यादव ने बताया कि गैंगरेप में नामजद वाहिद पुत्र रफीक निवासी किसेरा को मंगलवार को जेल भेज दिया है। दरोगा ने बताया कि दूसरे नामजद अकील और लटूरी को तलाश किया जा रहा है। इनकी गिरफ्तारी को उनके घरों के अलावा कई अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी। मगर वह नहीं मिले। दरोगा ने कहा कि उन्हें पकड़ने को मुखबिर भी सक्रिय कर दिए गए हैं। इधर, छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद से लोगों में दहशत है।