{"_id":"59a9a7314f1c1bfe268b4bce","slug":"11504290609-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त करती रही, दुकानों से माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गश्त करती रही, दुकानों से माल उड़ा ले गए चोर
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहगवां। चोरों ने बृहस्पतिवार रात दहगवां में हाईवे पर स्थित तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी और सामान ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
थाना जरीफनगर के गांव उस्मानपुर स्थित बदायूं-मेरठ हाईवे पर महीपाल निवासी बस्तोईया, देवेंद्र निवासी बबराला का मेडिकल स्टोर है। वहीं सुबोध सक्सेना की लोहे की दुकान है। दुकानदारों ने बताया कि रोज की भांति गुरुवार की शाम सभी दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने तीनों दुकानों के ताले टूटे देखे। सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों के मुताबिक महीपाल की दुकान में रखे 35 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल, देवेंद्र की दुकान से दस हजार रुपये और सुबोध की दुकान से नकद राशि चोर चुरा ले गए। लोगों ने बताया कि उस्मानपुर में पुलिस रात्रि गश्त करती है। बावजूद इसके चोर घटना को अंजाम दे गए।