फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गुटीय संघर्ष में चली गई किशोरी की जान

गुटीय संघर्ष में चली गई किशोरी की जान

Mon, 28 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
गुटीय संघर्ष में चली गई किशोरी की जान
उघैती।
विज्ञापन

करनपुर गांव में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में किशोरी की जान जाने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
रविवार की रात करीब दस बजे गांव करनपुर निवासी राजेश और राजू के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब राजेश की बेटी सलोनी दूध लेने गई थी। झगड़े के दौरान राजू की तरफ से जमकर फायरिंग की गई। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से जमकर पथराव किया गया। फायरिंग के दौरान गोली लगने से राजेश की बेटी सलोनी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे राजेश पक्ष के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। राजेश की तरफ से लिखाई गई रिपोर्ट में रविशंकर, सौरभ, जयप्रकाश, मुनेंद्र, बेदप्रकाश, अरविंद, सूर्यकान्त, हरिशंकर नामजद हैं। इनमें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दिन में मोबाइल को लेकर राजेश के बेटे और राजू के बीच झगड़ा हुआ था। रात नौ बजे राजेश का बेटा और बेटी सलोनी दूध देने गए तो राजू ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें कमरे में बंद करके मारपीट करने लगा। पता लगने पर राजेश परिवार वालों समेत मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed