फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मासूम बच्ची की हालत में सुधार, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

मासूम बच्ची की हालत में सुधार, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

Mon, 06 May 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची की हालत में सुधार, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
उझानी (बदायूं)। कटरी के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की मानें तो अधेड़ हैवानियत करने में सफल हो जाता तो बच्ची की मौत हो सकती थी। बच्ची की हालत में सुधार के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कटरी से जुड़े एक गांव के बाहर झोपड़ी में दूसरे गांव डिलौर निवासी कमल सिंह उर्फ कमले (55) ने बदनीयती से चार साल की बच्ची को दबोच लिया था। उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की थी। हालांकि वह सफल नहीं हो पाया, लेकिन बच्ची के कपड़े फाड़ दिए थे। बच्ची के चीखने पर पड़ोस में खेत पर मौजूद उसके मां-बाप दौड़कर आ गए थे। उन्हें देख कमले भाग गया था जिसे बाद में उसके एक परिचित के घर से दबोच लिया गया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर खरोंचों के निशान आए हैं लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अधेड़ यदि उसके साथ दुष्कर्म करने में सफल हो जाता तो बच्ची की मौत हो सकती थी। बता दें कि पुलिस ने उसी दिन रात में दुष्कर्म की कोशिश, पाक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कमले को गिरफ्तार कर रविवार को चालान भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed