फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वाहन की टक्कर से महिला की मौत

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 29 Apr 2019 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार को वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का भाई और बेटा बाल-बाल बच गए। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव घर ले गए।
विज्ञापन

बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज निवासी प्रमोद रविवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बहन बेगमवती (35) पत्नी मुकेश को बाइक से उसकी ससुराल कादरचौक के गांव रेवा छोड़ने जा रहा था। महिला की गोद में उसका मासूम बच्चा भी था। रास्ते में बरेली-बदायूं हाईवे पर ग्राम विजय नगला के पेट्रोलपंप के नजदीक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बेगमवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को देखकर मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। प्रमोद अन्य लोगों की मदद से बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर महिला के परिवार वाले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, लेकिन उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को उसके मायके गौसगंज ले गए। इस हादसे में महिला का मासूम बेटा और प्रमोद बाल-बाल बच गया। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। वे शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed