{"_id":"6ae47c138ce37deff7068258","slug":"accused-arrested-with-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173717-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
छोल गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कमरे में दी दबिश
एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कोटखाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक और युवती को 9.57 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कोटखाई की टीम को सूचना मिली कि छोल गांव में एक कमरे में नशीले पदार्थ रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान वहां मौजूद युवक और युवती के कब्जे से 9.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल ताज्टा (36) निवासी गांव छोल, तहसील कोटखाई तथा प्रियंका (19) निवासी गांव एवं डाकघर जुब्बल, तहसील जुब्बल के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना कोटखाई में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।