फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, बरेली रैफर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, बरेली रैफर

Thu, 11 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, बरेली रैफर
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक
विज्ञापन

को लगी गोली, बरेली रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम महरोली में गुरुवार सुबह खेत पर गए युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से युवक को बरेली रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम महरोली निवासी 25 वर्षीय विवेक पाठक पुत्र राम रतन पाठक गुरुवार सुबह करीब दस बजे अपने खेत पर गया था। तभी उसके सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे युवक वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। उस दौरान आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत युवक के परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर विवेक के परिवार भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि गन्ने के खेत से किसी ने गोली चलाई थी, जिससे युवक के सिर में लगी है। वहीं गांव में चर्चा है कि युवक ने खुदकुशी करने का प्रयास किया था। इस संबंध में एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला क्या है। इसकी जांच की जा रही है। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed