फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डोडा चूरन के साथ दो पुलिस ने पकड़ा, ,खुलासा

डोडा चूरन के साथ दो पुलिस ने पकड़ा, ,खुलासा

Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
डोडा चूरन के साथ दो पुलिस ने पकड़ा, ,खुलासा
बदायूं। सिविल लाइन पुलिस ने शेखूपुर रोड से दो लोगों को मादक पदार्थ बेचने के लिए ले जाते समय पकड़ लिया। इसके पास से 20 किलो डोडा और तीन बाइक बरामद हुई। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी सिटी कमल किशोर ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंगलवार देर शाम को सिविल लाइन पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान शेखूपुर रोड पर कुछ लोग संदिग्ध हालात मेें दिखाई दिए। पुलिस जब इनकी ओर बढ़ी, तो वह भागने लगे। पुलिस ने दौड़ कर अफसार व इसरार निवासी शेखूपुर थाना सिविल लाइन को पकड़ लिया। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 किलो डोडा चूरन बरामद हुआ। साथ ही मौके से तीन बाइक भी मिलीं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके साथ फय्याज और एजाज भी काम करते हैं। इन दोनों का एनडीपीएस के अंतर्गत चालान कर दिया गया। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर देवेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed