{"_id":"59bc187f4f1c1b38688b4b99","slug":"111505499263-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच न करने से कम होगा अपराध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में शौच न करने से कम होगा अपराध
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लाक अंबियापुर के गांव बादशाहपुर में स्थित प्राथमिक स्कूल में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खुले में शौच न करने से अपराधों का ग्राफ काफी कम हो जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विजेता यादव ने करते हुए कहा कि भारत सरकार ग्रामीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। समय-समय पर ग्रामीणों को लाभ देने के लिए कई योजनाएं संचालित करती है। उसी के तहत खुले में शौच न करने को लेकर केंद्र सरकार ओडीएफ अभियान चला रही है। जिसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले बीडीओ अजय कुमार मिश्रा ने खुले में शौच करने से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि भारत का हर नागरिक जागरूक होकर खुले में शौच करना बंद कर दे तो देश में काफी हद तक कई बीमारियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी काफी कम हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं ब्लाक के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।