फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शटर काटकर दुकान से लाखों का कपड़ा चोरी

शटर काटकर दुकान से लाखों का कपड़ा चोरी

Tue, 07 May 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
शटर काटकर दुकान से लाखों का कपड़ा चोरी
अलापुर (बदायूं)। रविवार रात चोरों ने इस्लामगंज की बाजार में कपड़े की थोक दुकान को निशाना बना लिया। चोरों ने शटर काटकर लाखों रुपये का कपड़ा और 22 हजार की नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कसबा सखानूं निवासी संजीव कुमार की इस्लामगंज की बाजार में कपड़े की थोक की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। साड़ियों और कपड़ों के खाली डिब्बे दुकान के आसपास फैले पड़े हैं। इसकी सूचना पर वह तुरंत दुकान पर पहुंच गए। शटर उठाकर देखा तो साड़ी, पैंट, शर्ट आदि कपड़े और अन्य सामान, समेत बिक्री के 22 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। इस पर उन्होंने तुरंत यूपी-100 को सूचना दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई नरेश सिंह ने मौका मुआयना किया। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान से करीब चार लाख का सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed