फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झोलाछाप के इलाज से विवाहिता की मौत

झोलाछाप के इलाज से विवाहिता की मौत

Fri, 29 Mar 2019 12:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से विवाहिता की मौत
बिल्सी (बदायूं)। कस्बे में गुरुवार को झोलाछाप के इलाज से एक विवाहिता की मौत हो गई, जिस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव को अपने घर ले गए। संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिरकवारी निवासी लक्ष्मीदेवी (24) पत्नी आराम सिंह मौर्य बुधवार को अपनी रिश्तेदारी में सिद्धपुर चित्रसेन गांव आई थी। शाम के समय उसकी तबीयत खराब हो गई। रिश्तेदार उसे खैरी बस स्टैंड के पास एक झोलाछाप के यहां ले गए और दवा दिलाकर वापस गांव ले आए। मध्य रात्रि के समय अचानक फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले सुबह फिर उसी झोलाछाप के यहां ले गए। झोलाछाप ने हालत गंभीर होते देखकर विवाहिता को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवार वाले उसे कहीं ले जाते, उससे पहले विवाहिता की झोलाछाप के क्लीनिक पर ही मौत हो गई। इससे लक्ष्मी के परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने घर ले गए। फिर पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर का मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed