फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against four individuals for assaulting a mother and daughter

Sambhal News: मां-बेटी से मारपीट करने मं चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four individuals for assaulting a mother and daughter
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बहटकरन में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना 26 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे हुई थी। पीड़िता के पति नरेशपाल ने बताया कि उनकी पत्नी ज्ञानवती नल पर पशुओं को पानी पिला रही थी। तभी गांव के राहुल, विपिन, सिंटू और अशोक वहां पहुंच गए। उन्होंने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर चारों ने ज्ञानवती और उनकी बेटी शिवानी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल मां-बेटी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित के पति नरेशपाल ने रजपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रजपुरा पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed