{"_id":"6ae397fa93e552e3db0af8b9","slug":"route-diversion-implemented-for-pet-exam-movement-of-heavy-vehicles-banned-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165433-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीईटी परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीईटी परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 30 अक्तूबर और एक नवंबर को जिले में भारी वाहनों के लिए रूट प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य 16 प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
यातायात पुलिस के अनुसार, एनएच-2 पर कोराईं मोड़ से बांदा जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन चौडगरा, बिंदकी, जोनिहा, ललौली और खपटिहा होकर बांदा जाएंगे। वापसी में भी इसी मार्ग का उपयोग करना होगा। सातमील से हुसैनगंज होकर डलमऊ और हथगाम जाने वाले भारी वाहनों पर भी रोक रहेगी। रायबरेली जाने वाले वाहन सातमील से असनी और लालगंज होकर गुजरेंगे। डलमऊ से फतेहपुर आने वाले भारी वाहनों को लालगंज, गेंगासो, असनी, गंगापुल और सातमील होते हुए लखनऊ बाईपास का मार्ग लेना होगा। बिंदकी कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, उन्हें बिंदकी बाईपास का उपयोग करना होगा।
सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज के सर्विस रोड पर मुरादीपुर मोड़ से कॉलेज की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन हाईवे की मुख्य लेन से गुजरेंगे। गाजीपुर से फतेहपुर आने वाले भारी वाहन असोथर और थरियांव होकर जाएंगे। बंधवा से फतेहपुर जाने वाले वाहन जोनिहा, बिंदकी बाईपास और चौडगरा होकर निकलेंगे। यातायात सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।