फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two youths died in an accident, their married life was ruined before Karva Chauth.

Sambhal News: हादसे में दो युवकों की मौत, करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग

Fri, 30 Oct 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 30 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in an accident, their married life was ruined before Karva Chauth.
गुन्नौर। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नरौरा से अपने गांव रसूलपुर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान रसूलपुर निवासी विजेंद्र (30) और रामनिवास (26) के रूप में हुई है। हादसा गांव बिचपुरी सैलाब के निकट हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामनिवास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान रामनिवास ने भी दम तोड़ दिया। विजेंद्र अपने पीछे पत्नी शारदा और तीन बच्चों को छोड़ गया है। उसकी बेटी अनुष्का (16), बेटे अर्पित (14) और अनुज (12) के सिर से पिता का साया उठ गया। रामनिवास की मौत से उसकी पत्नी सुनीता और दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए। रामनिवास की बेटी प्रज्ञा (7) और बेटा किस्सू (3) है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्टथाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


उजड़ा दो सुहागिनों का सुहाग

करवा चौथ से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव रसूलपुर निवासी विजेंद्र और रामनिवास की मौत से उनकी पत्नियों शारदा और सुनीता के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस समय परिवार त्योहार की तैयारियों में जुटे थे, उसी दौरान हुए इस हादसे से दोनों घरों में मातम पसर गया। हादसे की खबर सुनकर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed