{"_id":"6ae39809c0a3d5c6ea02fae8","slug":"the-younger-brother-attacked-the-elder-brother-with-an-axe-when-he-asked-for-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165420-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रुपये मांगने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रुपये मांगने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में रुपये के लेन-देन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले पर वार होने से राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
राजेश सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह घर में चारपाई पर लेटे थे। उनके छोटे भाई राजेंद्र सिंह ने चचेरे भाई दिनेश सिंह को रुपये उधार दिए थे। राजेश ने जब छोटे भाई से रुपये मांगे तो आरोप है कि राजेंद्र गाली-गलौज करने लगा और कुल्हाड़ी से उनके गले पर वार कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल राजेश ने छोटे भाई राजेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।