{"_id":"6ae396057c4fabde0b0a7ff5","slug":"a-fortuner-supposedly-scrapped-was-found-being-driven-on-the-road-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116840-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: स्क्रैप की फॉर्च्यूनर सड़क पर दौड़ती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: स्क्रैप की फॉर्च्यूनर सड़क पर दौड़ती मिली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हादसे में क्षतिग्रस्त होने के बाद स्क्रैप में दी गई फॉर्च्यूनर सड़क पर दौड़ती मिली। सीएस स्टाफ की जांच के बाद थाना शहर नूंह पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 12 सितंबर को अडबर चौक पर फॉर्च्यूनर को रोका गया। चालक अरशद, निवासी रूपनगर नाटोली, पलवल गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में वाहन अभिषेक जसवाल, निवासी उत्तर प्रदेश के नाम मिला। संपर्क करने पर उसने बताया कि 2024 में हादसे के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जीरो डेप्थ बीमा के तहत 17 लाख रुपये मिलने के बाद उसने गाड़ी बीमा कंपनी को स्क्रैप के रूप में सौंप दी थी।
आरोप है कि गाड़ी की बॉडी बदलकर और गियर लीवर के नंबर मिटाकर पहचान छिपाई गई। जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि पुलिस ने अरशद और मुस्तकीम उर्फ मुस्ताक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।