{"_id":"5c72d719bdec227368422eb5","slug":"101551030041-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक टकराए, एक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रक टकराए, एक चालक की मौत
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। शनिवार देर रात अलापुर-बदायूं मार्ग पर इस्लामगंज के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
शनिवार देर रात एक ट्रक लखीमपुर खीरी से गाजियाबाद जा रहा था, जिसे गौतमबुद्घ नगर के जारचा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचा अमीरपुर निवासी लोकेश (32) पुत्र इंद्रपाल चला रहा था। हेल्पर शकील (40) पुत्र हनीफ निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ बैठा हुआ था। यह ट्रक शाहजहांपुर होते हुए इस्लामगंज के पास पहुंचा था कि उसी समय सामने से आए ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में लोकेश और शकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे ट्रक का चालक विलाल पुत्र आरिफ और हेल्पर आलम पुत्र प्यारे निवासी चक फाजलपुर थाना कुंदरकी मुरादाबाद बाल-बाल बच गए। ये दोनों लोग अपना ट्रक लेकर देहरादून से कोलकाता जा रहे थे। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां लोकेश की मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों ट्रक कब्जे में लेकर घायल हेल्पर की तहरीर पर दूसरे ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुबह लोकेश के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया।