{"_id":"5b82e95c42c79246695cd8f1","slug":"101535306076-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर के बाहर बैठे ग्रामीण को गोली मारी, विरोध में हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन घर के बाहर बैठे ग्रामीण को गोली मारी, विरोध में हाईवे किया जाम
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 26 बीडीएनयूजेएचपीएच-03,04,05
रंजिशन ग्रामीण को गोली मारी, विरोध में हाईवे किया जाम
भवानीपुर गांव में रविवार शाम सात बजे की घटना
हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर भागे पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। रंजिश के चलते रविवार शाम घर के बाहर बैठे ग्रामीण पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने के ग्रामीण घायल हो गया। लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। इस पर गुस्साए घायल के परिजनों ने बदायूं-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। मगर लोगों ने पुलिस की भूमिका का संदिग्ध बताते विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर की है। वहां निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल रविवार शाम अपने घर के सामने चारपाई पर बैठे थे। उसी दौरान वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने नजदीक पहुंचते ही श्यामलाल को निशाना बनाकर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली श्यामलाल की कमर के पास लगी, जिससे वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। किसी ने घटना की सूचना फोन पर पुलिस को दी। कोतवाल विनोद कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचते इससे पहले ग्रामीणों ने बदायूं-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियां काटकर सड़क पर डाल दीं। लोग जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने घायल श्यामलाल और उनके बेटों से घटना के बारे में जानकारी की। श्यामलाल ने बताया कि पिछले दिनों इन्हीं हमलावरों ने उनके बेटे राजू को गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। उनके तहरीर देने पर पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर मामले को दबा दिया। जाम के दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की बीच नोकझोंक भी हुई। सीओ भूषण वर्मा पहुंचे तो ग्रामीण डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग करने लगे। रात करीब नौ बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा है। जाम खुलवाने के लिए आसपास थानों का फोर्स भी बुलवा लिया गया है। कोतवाल का कहना है कि हमलावरों की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
-------------
घटना की जद में एक महिला का नाम
उझानी। श्यामलाल और उसके बेटे से रंजिश में एक महिला की भूमिका रही है। महिला आरोपी पक्ष से जुड़ी बताई गई है। ग्रामीण भी इसे स्वीकार करते हैं। श्यामलाल के एक बेटे से उसकी नजदीकी सामने आई है। इसकी के चलते श्यामलाल के दूसरे बेटे राजू पर जानलेवा हमला किया गया था। इधर, कोतवाल ने बताया कि हमलावरों को पहले भी तलाश किया गया था लेकिन तब से वह फरार हैं।