फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body was removed only after three accused were taken into custody following day-long protests.

Karnal News: दिनभर विरोध के बाद 3 आरोपी हिरासत में लिए तो उठाया शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The body was removed only after three accused were taken into custody following day-long protests.
शव गृह में मौजूद मृतक के परिजन स्वंय
करनाल/घरौंडा। कंबोपुरा में मारपीट के दौरान 55 वर्षीय राजपाल की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को शवगृह पर दिनभर धरना दिया गया। शाम को तीन आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बाद परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए। बेटे कमल ने बताया कि रविवार सुबह उनके पिता राजपाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी परिवार से बातचीत के लिए पहुंचे। डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने और पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

बेटे कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर की सुबह वह स्कूटी से सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में अक्षय, रविंद्र, अमित और राहुल ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के बाद कमल घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राजपाल समेत परिवार के अन्य लोग आरोपियों के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट के दौरान राजपाल नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि कमल की शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में हत्या और मारपीट से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। परिजनों की मांग पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed