फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman murdered in attack with a sharp-edged weapon; accused husband remains at large.

Sonipat News: महिला की कस्सी व नुकीले हथियार से हमला कर हत्या, आरोपी पति पुलिस गिरफ्त से दूर

Sun, 27 Sep 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in attack with a sharp-edged weapon; accused husband remains at large.
फोटो :: सोनीपत के गांव रहमाणा में खेत में बना कमरा जहां दंपती परिवार सहित रहता था। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रहमाणा में सिटावली रोड स्थित खेत में बने कमरे में रह रही 32 वर्षीय राजवंती की शनिवार को कस्सी व नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला का शव खेत में बने कोठड़े के पीछे धान की फसल में पड़ा मिला। महिला के सिर, चेहरे व पेट पर चोट के कई निशान हैं।
गांव रहमाणा निवासी खेत के मालिक किसान सुमेर ने मोहाना थाना में पति नरेश पर हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वारदात के समय नरेश शराब के नशे में था। वह पत्नी से पैसों को लेकर झगड़ा करता था। पुलिस ने पति को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी में किसान ने बताया कि15-20 दिन पहले धान में स्प्रे के काम के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले नरेश मांझी, उसकी पत्नी राजवंती अपने दो बच्चे के साथ उनके खेत में आए थे। वह सिटावली रोड स्थित खेत में बने कमरे में रह रहे थे। सुमेर के अनुसार वह रोजाना खेत पर जाकर उनकी देखभाल करने के साथ दंपती को खेती से संबंधित काम बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह नरेश को कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करते देखता था। शिकायत के मुताबिक राजवंती ने एक दिन सुमेर को बताया था कि नरेश पैसों को लेकर उसके साथ विवाद करता रहता है। सुमेर ने बताया कि 25 सितंबर को भी आठ से नौ बजे वह खेत पर गए थे। उस समय भी नरेश अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर झगड़ा कर रहा था और गाली-गलौज कर रहा था। उसने इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद समझा और वहां से वापस घर चला गया।
सुबह धान के खेत में पड़ा मिला शव
सुमेर ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके खेत में कोई हादसा हुआ है। वह खेत पहुंचे तो वहां कमरे के पीछे धान के खेत में राजवंती का शव पड़ा था। उसके सिर, चेहरे, पेट के पास चोट के निशान थे। सुमेर ने नरेश से घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
इसके बाद सुमेर ने राजवंती की हत्या का आरोप नरेश पर लगाते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने खेत में पहुंचकर सबूत जुटाए। थाना प्रभारी बलीराम ने एफएसएल को बुलाकर भी सबूत एकत्रित कराए। पुलिस ने नरेश मांझी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

100 रुपये को लेकर रात को हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि रात को भी आरोपी नरेश मांझी व उनके एक रिश्तेदार ने एक साथ शराब पी थी। उसके बाद पत्नी से पैसों को लेकर फिर झगड़ा किया। उनका 100 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। शराब पीने के बाद रिश्तेदार ने वहां से चले जाने की बात कही है। पुलिस उसके बारे में भी तथ्य जुटा रही है।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
राजवंती व नरेश के तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ा 10 साल, मंझला पांच साल व एक छोटा बेटा करीब ढाई साल का है। उनका छोटा बेटा परिवार के पास पैतृक गांव में रहता है। दस व पांच साल के बेटे यहां खेत में रह रहे थे।
शराब की बोतल, मीट भी पड़ा मिला
बताया जा रहा है कि खेत में कमरे के पास ही शराब की दो खाली बोतल व कमरे में मीट भी मिला है। पुलिस ने वहां मिले सामान को भी कब्जे में लिया है। रात को ही झगड़ा होने की बात कही जा रही है।

----------------
गांव रहमाणा के खेतों में महिला की कस्सी व नुकीले हथियार से हमला कर हत्या की गई है। किसान ने हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी साक्ष्य जुटाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र, एसीपी मोहाना

फोटो :: सोनीपत के गांव रहमाणा में खेत में बना कमरा जहां दंपती परिवार सहित रहता था। संवाद

फोटो :: सोनीपत के गांव रहमाणा में खेत में बना कमरा जहां दंपती परिवार सहित रहता था। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article