{"_id":"5ac378784f1c1bcf618b52d7","slug":"101522759800-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी मांगने पर तीन युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी मांगने पर तीन युवक पर जानलेवा हमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार की राशि मांगने पर कुनबे के ही लोगों ने तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने खुरपी से एक का सिर फोड़ दिया। शेष दोनों भाइयों की भी पिटाई की। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी अशरफ के इंजन से कुनबे के ही सुलेमान ने आलू की फसल की सिंचाई की थी। आलू की खुदाई के बाद अशरफ के भाई असलम ने सुलेमान से उधारी चुकाने को कहा तो खेत पर ही सुलेमान समेत उसके बेटे हमलावर हो गए। आरोपी ने असलम (35) का सिर खुरपी मारकर फोड़ दिया। अशरफ और उसके छोटे भाई इसरार की भी पिटाई की गई। घायल अशरफ ने बताया कि गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर उन्हें धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल असलम समेत तीनों भाई कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि पिछले दिनों भी उन्होंने रुपये मांगे थे। तब भी उनके साथ गालीगलौज की गई थी। इसके बाद से ही कुनबे के ये लोग रंजिश मानने लग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। घायलों में असलम के सिर में गंभीर चोट बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन