{"_id":"5ab1108e4f1c1bac758b6654","slug":"101521553550-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा न हटवाने पर तहसीलदार व लेखपाल को डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जा न हटवाने पर तहसीलदार व लेखपाल को डीएम ने लगाई फटकार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 20 Mar 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
DM Budaun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दिनेश कुमार सिंह और नए एसएसपी अशोक कुमार ने शिकायतें सुनीं। इसमें बिजली, राशन कोटा, पेंशन, विकास विभाग, पट्टे की जमीनों पर अवैध कब्जों और चकरोडों की पैमाइश संबंधी कुल 81 शिकायतें आईं। इनमें 12 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने गांव भगवानपुर में सरकारी विद्यालय की भूमि पर एक व्यक्ति के अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत आई। डीएम के पूछताछ करने पर पता चला कि लेखपाल की जानकारी में होने के बावजूद अवैध कब्जा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर डीएम ने तहसीलदार व लेखपाल की जमकर फटकार लगाई। साथ ही तीन दिन में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव बिहारीपुर के रामस्वरूप ने आवासीय पट्टे पर कुछ लोगों के कब्जा कर लेने की शिकायत की। डीएम ने इस प्रकरण में भी पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को निर्देश दिए कि जांचकर पट्टे की पैमाइश की जाए और अवैध कब्जा हटवाकर पट्टाधारक को पट्टा दिलाया जाए। ग्राम पंचायत सिरसा की प्रधान रीता उपाध्याय ने मजरा कटागौटिया में विद्युतीकरण कराने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायत सिरसा में झूलती विद्युत लाइनों को सही कराने की बात कहीं। वहीं गांव गनगोला निवासी द्रोपा ने राशन न देने की शिकायत की। डीएम ने मौके पर टीम भेजी तो पता चला कि आपसी मनमुटाव का मामला है। इस मौके पर डीएफओ रत्नेश श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, पीडी डीआरडीए राम सिंह, डीडीओ सेवाराम चौधरी मौजूद रहे।
आपूर्ति अफसरों को दी हिदायत
संपूर्ण समाधान दिवस के खत्म होने के बाद में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व आपूर्ति निरीक्षकों को हिदायत दी। कहा कि राशन की जो दुकानें निलंबित हैं उसका अनाज संबद्ध दुकान पर या दूसरे गांव में कतई वितरित नहीं किया जाए, बल्कि जिस गांव की दुकान निलंबित हुई है। कोटेदार उसी गांव में राशन बांटे। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्रता की श्रेणी में आने वाला यदि कोई परिवार राशन कार्ड बनवाने से वंचित रह गया है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर दे, जांच में सही पाए जाने पर राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।