फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   योग शिविर से लौट रही महिला से चेन लूटने की कोशिश

योग शिविर से लौट रही महिला से चेन लूटने की कोशिश

Wed, 21 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
योग शिविर से लौट रही महिला से चेन लूटने की कोशिश
बदायूं। बाइक सवार दो लुटेरों ने योग शिविर से लौट रही महिला के गले से सरेराह सोने की चेन लूटने की कोशिश की। वारदात बुधवार सुबह पथिक चौक के पास हुई। लूट में नाकाम होने पर बाइक पर सवार होकर दोनों युवक वहां से भाग निकले। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

शहर के मीराजी इलाके में रहने वाली मोहन स्वरूप की पत्नी शीला शर्मा बुधवार सुबह राजमहल गार्डन के योग शिविर में हिस्सा लेने के लिए गई थीं। करीब आठ बजे वह मोहल्ले की एक अन्य महिला के साथ वहां से लौट रही थीं। रास्ते में पथिक चौक के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हुए। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। इससे पहले बाइक सवार उचक्के ने बाइक की स्पीड को बढ़ा दिया। दोनों वहां से भाग निकले। दो सिपाही भी यहां पहुंचे। मामला मौके पर ही रफा-दफा हो गया। महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी नहीं दी गई है। बता दें कि यह पॉश इलाका है। बिरुआबाड़ी मंदिर के आस-पास इससे पहले भी चेन स्नेचिंग की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed