{"_id":"58221a0a4f1c1b067fb3909f","slug":"10-arested-in-cow-generation-animal-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत के लिए काटा गोवंशीय पशु, 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावत के लिए काटा गोवंशीय पशु, 10 लोग गिरफ्तार
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव गौरामई में दावत-ए-वलीमा में मांस परोसने के लिए गोवंशीय पशु की हत्या कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना मंगलवार सुबह की है। मौके से पुलिस ने गोवंशीय पशु के अवशेष और पशु काटने के औजार भी बरामद किए हैं। एक सफेदपोश आरोपियों को बचाने के लिए अधिकारियों से पैरवी करता रहा।
मंगलवार को अलापुर थाने के गांव गौरामई में इकरार पुत्र इकबाल के घर में वलीमा की दावत थी। सुबह को ही घर में गोवंशीय पशु लाया गया। इसका वध कर मांस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को गोवंशीय पशु के वध की खबर दे दी। खबर मिलने पर एसआई अश्वनी कुमार, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, रामाधार के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर गोवंशीय पशु का वध करने वाले लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके मुसर्रत पुत्र चुन्ने खां, इकरार पुत्र इकबाल, इब्राहीम पुत्र चुन्नू, फूलमियां पुत्र साबिर, जान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मियां, रहीश अहमद पुत्र आस मोहम्मद, इशराक अली पुत्र इकबाल, सुजात पुत्र जाहिर, मल्लू खां पुत्र साबिर और अफाक खां पुत्र इकबाल को दबोच लिया।
मौके से कटा हुआ गोवंशीय पशु और पशु काटने के औजार भी बरामद किए। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।