{"_id":"6242072bc0989f4c2b2ed894","slug":"crime-political-badaun-news-bly47963000","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में ट्वीट आने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई, यह मामला बरेली जिले का निकला है। जिले से रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
ये आपत्तिजनक वीडियो रविवार शाम वायरल हुआ। धीरे-धीरे यह वीडियो तमाम व्हाट्सएप ग्रुप में पहुंच गया। एक व्यक्ति ने यह वीडियो पुलिस को ट्वीट किया। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में जिले के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति हैं। इस विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी ममता प्रजापति शेखूपुर विधानसभा प्रत्याशी रहीं लेकिन उन्हें सिर्फ 1454 ही वोट मिले थे। बताया जा रहा है कि रविवार को बरेली के संजय नगर इलाके में प्रजापति समाज का एक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ था। उसमें मोरपाल प्रजापति भी पहुंचे थे। वीडियो में उन्हें कहते सुना गया है कि अगर हमें बंदूक चलाने का शौक है। फौज में हमें नौकरी नहीं मिलती है तो आतंकवादी बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें नेता बनने का शौक है। बड़ी पार्टियां टिकट नहीं देती हैं तो हम किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। एक सज्जन कह रहे थे कि कहां कांग्रेस पार्टी से टिकट लिया है। हमें चुनाव लड़ने का शौक था। इसलिए चुनाव लड़े।
बयान को लेकर एसएसपी ने मामले की जांच कराई। सभी थानों से रिपोर्ट मांगी गई लेकिन यह वीडियो बदायूं का नहीं बल्कि बरेली का निकला है। इसलिए आईजी रेंज व अन्य अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
-
बरेली में रविवार को कार्यक्रम था। जहां हम पहुंचे थे लेकिन इस वीडियो को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इसमें हमने आतंकवादी बनने का बयान नहीं दिया है। हमने तो कहा था कि जब कोई बड़ी पार्टी टिकट नहीं देती है तो हम किसी भी पार्टी से टिकट लेकर लड़ेंगे।
- मोरपाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कांग्रेस
-
यह मामला और वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। हमने इस संबंध में ऊपर अवगत करा दिया है। वहीं से इस संबंध में कार्रवाई कराई जाएगी।
- ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
-
वीडियो हमने देखा है। इस पर हमने सभी थानों से रिपोर्ट मांगी थी लेकिन इस तरह का कार्यक्रम बदायूं में नहीं हुआ है। यह बरेली का बताया जा रहा है। वहीं की पुलिस इसे देखेगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी, बदायूं