{"_id":"633bca4706c1b06502055e1d","slug":"crime-news-youth-shot-dead-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun Murder: खेत पर सिंचाई करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Murder: खेत पर सिंचाई करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Tue, 04 Oct 2022 11:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:30 AM IST
सार
हत्या की सूचना मिलते ही सहसवान और मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर धनसुलिया की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर धनसुलिया में सोमवार रात 38 वर्षीय दुर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुर्वेश सोमवार रात खेत पर सिंचाई करने गया था। इसी दौरान रात में किसी वक्त उसके सिर में गोली मार दी गई।
विज्ञापन
उसके पिता दाताराम ने सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर सोगना निवासी वीरपाल नामजद और तीन अज्ञात पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही सहसवान और मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि वीरपाल की लड़की किसी के साथ चली गई थी। तब से यह रंजिश चली आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी वीरपाल को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन