फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime news in district.

Budaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

Thu, 23 Oct 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 23 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बदायूं। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। वह गंभीर घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन शहर के ही निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुुंची तो उसे घटना स्थल से अवैध तमंचा मिला है।
विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरा सादतगंज निवासी विवेक कुमार (27) पुत्र भगवानदास का मंगलवार रात अपनी पत्नी से पटाखे छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से गुस्साए युवक ने अपने घर के कमरे में खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। विवेक की पत्नी ने बताया कि पटाखे छोड़ने को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। विवेक उस समय शराब के नशे में थे। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed