{"_id":"6252e882f8cad968d9413dc1","slug":"crime-health-badaun-news-bly480990427","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील, एक्सपायर दवाएं मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील, एक्सपायर दवाएं मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। यहां एक्सपायरी डेट की दवाएं भी मिली हैं। कार्रवाई तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और एमओआईसी डॉ. इमरान हसन सिद्दीकी की टीम ने की। नर्सिंग होम संचालक को भी तीन दिन के अंदर सभी अभिलेख प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है।
सहसवान में नुनेर मार्ग पर एक निजी अस्पताल है। अस्पताल में पैथोलॉजी लैब और मेडिकल स्टोर का भी संचालन होता है। काफी समय से इस निजी अस्पताल की शिकायतें आ रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसडीएम महिपाल सिंह के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, एमओआईसी डॉ. इमरान हसन सिद्दीकी की टीम ने यहां छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक के साथ पैथोलॉजी और हॉस्पिटल संचालक से कागजात दिखाने को कहा, यहां मौके पर कोई कागजात नहीं मिले। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दवाएं भी मिलीं। इसके बाद अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
अस्पताल और पैथोलॉजी संचालक को तीन दिन में कागजात प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है। ऐसा न करने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एमओआईसी डॉ. इमरान हसन सिद्दीकी ने बताया काफी समय से निजी अस्पताल की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में रविवार को यह कार्रवाई की गई है। मेडिकल स्टोर को सील करने के साथ अस्पताल संचालक को तीन दिन का नोटिस दिया गया है। संवाद