{"_id":"6358449548ae207f9c653595","slug":"crime-badaun-news-bly5018681176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लहूलुहान मिला युवक, बाइक जली हुई पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लहूलुहान मिला युवक, बाइक जली हुई पाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। लऊआ रोड पर सोमवार देर रात एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार के लोग उसे बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। हकीकत का पता लगाने के लिए पुलिस तड़के मौके पर पहुंची तो उसकी बाइक पूरी तरह जली हुई मिली। बाइक में आग कैसे लगी, इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।
कोतवाली के गांव संजरपुर बालजीत के मजरा गुलड़िया नगला निवासी घायल योगेंद्र उर्फ कल्लू (42) सोमवार शाम करीब चार बजे बाइक लेकर रौली गांव के लिए निकला। रौली में देर रात तक वह रहा। रात में करीब नौ बजे किसी राहगीर ने एंबुलेंस सर्विलांस पर सूचना दी कि लऊआ रोड पर कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है जो घायल है। एंबुलेंस कर्मियों ने योगेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उसके सिर और नाक से खून बह रहा था। एंबुलेंस कर्मियों के मुताबिक बाइक सड़क पर खड़ी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हालत गंभीर बताते हुए उसे चिकित्सकों ने रात में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में भी उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोगों ने मंगलवार सुबह उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो जली हुई बाइक देख सकते में पड़ गई। बाइक में आग को लेकर घायल के परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि योगेंद्र सड़क हादसे में घायल हुआ है। बाइक में आग कैसे लगी, इसकी तहकीकात की जा रही है। यह भी हो सकता है कि हादसे के बाद किसी ने बाइक को आग लगा दी हो।